फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट के लिए जिले में होंगे 44 सेंटर

Thu, 27 Aug 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचटेट के लिए जिला स्तर पर तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। इसी को लेकर शिक्षा विभाग ने जिला अंबाला में बनने वाले सेंटरों की रूपरेखा तैयार करनी शुरु कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा हैं कि जिला में 44 सेंटर बनाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एचटेट परीक्षा को लेकर सरकार ने साफ कर दिया है कि यह परीक्षा अब जिला स्तर पर होगी। इसी को लेकर काफी विवाद भी हुआ, जबकि अब यह साफ हो चुका है कि जिला स्तर पर परीक्षाओं के लिए तैयारियंा करनी होंगी। बताया जाता है कि भिवानी बोर्ड में भी इसी को लेकर मीटिंग हो चुकी है, जबकि सीबीएसई स्कूलों में ही इस बार सेंटर बनाए जाएंगे। इसी को लेकर जिला अंबाला में भी एचटेट परीक्षाओं के लिए तैयारियां तेज हो चुकी हैं। एचटेट परीक्षा के लिए जिला अंबाला में 44 सेंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग अपनी तैयारियां तेज कर रहा है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि अभी इन सेंटरों की संख्या तय नहीं की गई है, जबकि यह कम भी हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि एचटेट परीक्षा के लिए अभी तिथि जारी नहीं की गई है, जबकि शिक्षा विभाग को तीस अगस्त तक निरीक्षण रिपोर्ट भिवानी बोर्ड में भेजनी है। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर कादियान का कहना है कि अभी 44 सेंटर बनाने की योजना है, लेकिन इसे अंतिम तौर पर नहीं माना जा सकता है। यह संख्या कम भी हो सकती है, जबकि विभाग अपनी तैयारियां कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें