फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 42.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 09 Oct 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर नारायणगढ़ के नगला राजपुताना गांव निवासी राजीव शर्मा के साथ 42.85881 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। राजीव शर्मा ने बताया कि वह पुरानी गाड़ियों को खरीदने व बेचने का काम करता है, साथ ही वह शेयर मार्केट में भी इनवेस्ट करता है। 17 अगस्त को उसके मोबाइल पर मैसेज आया था, जिसमें नेहा नाम की एक महिला ने ट्रेडिंग की बात बोलकर एक ग्रुप में जोड़ दिया था। 3 सितंबर को पहले 50 हजार रुपये लगाए थे और मुनाफा भी हुआ था। इस तरह झांसे में आकर लाखों रुपये लगा दिए। बाद में दूसरी कंपनी पीएमएसएल वेल्थ ब्लू प्रिंट के नाम से अलग खाते में 11 लाख 84 हजार रुपये लगाए तो वो भी फ्रॉड निकली। इस तरह से दोनों कंपनियों के नाम पर 42 लाख 85 हजार 881 रुपये की धोखाधड़ी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें