कल प्रभावित होगा अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग
अंबाला कैंट। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर नीलोखेड़ी-अमीन स्टेशनों के बीच ओवरहेड पावर लाइन की मरम्मत के लिए रेलवे की ओेर से तीन घंटे का रेल ब्लॉक दो मार्च को लिया जाएगा। सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। उन्होंने बताया कि दो मार्च को ट्रेन नंबर 12460/12459 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस और 74994/74993 अंबाला-कुरुक्षेत्र-अंबाला डीईएमयू रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को रास्ते में 60 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस को रास्ते में 30 मिनट रोककर चलाया जाएगा। इसी तरह 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को रास्ते में 45 मिनट रोककर चलाया जाएगा। 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस को रास्ते में 15 मिनट रोककर चलाया जाएगा।