फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं ने जताया रोष, बोले पहले गेट पर करो शिफ्ट फिर देंगे किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी विक्रेताओं ने जताया रोष, बोले पहले गेट पर करो शिफ्ट फिर देंगे किराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जीटी रोड स्थित नई सब्जी एवं अनाज मंडी के सब्जी विक्रेताओं ने विरोध जताते हुए पहले गेट पर स्थान देने की बात मांग की है। दुकानदारों ने कहा कि जब तक सब्जी विक्रेताओं को पहले गेट पर शिफ्ट नहीं किया जाता है वह तब तक मार्केट कमेटी को किराया नहीं देंगे। दुकानदारों ने बताया कि जब से वह शेड के नीचे आए हैं, उनकी ब्रिकी खत्म हो गई है। इसके चलते उनके पास किराए के रुपये भी नहीं बचे हैं और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने पुराने स्थान पर लगी मंडी को हटाकर नई मंडी में शिफ्ट करने की बात कही। क्योंकि वहां मंडी लग रही है, जिस कारण उनका कार्य पूरी तरह से प्रभावित है। मांगें न पूरी होने पर उन्होंने हड़ताल पर बैठने की चेतावनी भी दी। सब्जी एवं फल विक्रेता किशोरी लाल, चिंकू, मनी राम, निर्मल, दविंद्र, परमहंस, रामू, अशोक, तीलकराज, उमेश, अमर पाल, दिनेश व अन्य ने बताया कि जहां उन्हें बिठाया गया है वह जगह बहुत छोटी है। जिस कारण उन्हें मजबूरी में दो जगह लेनी पड़ रही हैं। इससे उनका किराया भी बहुत अधिक है और उतनी ब्रिकी नहीं हो रही है। जब उनकी ब्रिकी नहीं हो रही है तो वह किराया कहां से दें।
विज्ञापन

---
सरकार के आदेश के अनुसार ही दुकानदारों से किराया लिया जा रहा है, सभी दुकानदारों को शेड, पानी व शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। वहीं जब दुकानदारों को स्थान दिया गया तो सभी नियम और शर्तें बता दी गई थीं।
विज्ञापन

-चंद्रमोहन, मंडी इंचार्ज, नई फल एवं सब्जी मंडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें