अंबाला में जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज : विज
फोटो नंबर : 6
नववर्ष कार्यक्रम में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति, प्रतिभागियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। शास्त्री कॉलोनी परिवार रेजिडेंस एसोसिएशन की तरफ से नववर्ष मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज रहे। उन्होंने विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपये अपने कोष से देने की घोषणा की।
सुबह हवन व सुंदर कांड का पाठ किया। शाम को नववर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री विज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया व शानदार प्रस्तुति दी। मंत्री विज ने कहा कि प्रदेश में जिम्मेदारी के कारण थोड़े समय के लिए परिवार के साथ शामिल हो पाता हूं। उन्होंने इस आयोजन की सराहना की और अंबाला में जल्द मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जगाधरी रोड का कार्य जल्द शुरू होगा जिसके लिए कार्रवाई पूरी कर ली है। बच्चों की प्रस्तुति पर स्वास्थ्य मंत्री ने 31 हजार का इनाम भी घोषित किया। प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन वनिता दुग्गल, प्रीति शर्मा, नेहा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में कपिल विज, अशोक कुमार, बलित नागपाल, गणेश अग्रवाल, शारदा, गौरव सोनी, सुमेश खन्ना, दीपक भसीन, राकेश वर्मा, डॉ. हरप्रकाश शर्मा, अश्वनी नागपाल, विवेक जैन मौजूद रहे।