वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला
तीन बहनों का इकलौता भाई था 30 वर्षीय मोंटी, दो बेटों का था पिता
अमर उजाला ब्यूरो
साहा। मंगलवार रात किसी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टोपा गांव निवासी मोंटी (30) पुत्र सरदारा राम बाइक से किसी काम से महमूदपुर गया था। लौटते समय साहा के पास अंबाला-जगाधरी हाईवे पर रात करीब 9:30 बजे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोंटी तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके दो बेटे भी हैं।