फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के आढ़ती का अंबाला में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के आढ़ती का अंबाला में मिला शव
विज्ञापन

फोटो-----49, 50
दो दिन से था लापता, व्हाट्सएप पर वायरल मैसेज से हुई शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कुरुक्षेत्र के गांव अमीन से लापता हुए आढ़ती का शव अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित टांगरी नदी के पास खाली प्लाट स्थित दीवार के पास मिला। बताया जाता है कि आढ़ती दो दिन से लापता था। महेश नगर पुलिस ने शव शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना महेश नगर के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि बुधवार को अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित टांगरी नंदी के पास खाली प्लाट के पास दीवार के साथ 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा था। उसके कान से खून निकल रहा था। पुलिस को शव के पास से हरियाणा रोडवेज का टिकट मिला। पुलिस ने शव को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच अधिकारी ने बताया कि व्हाट्सएप पर एक मैसेज वायरल हो रहा था, जो किसी आढ़ती का था, उस पर एक फोटो तथा मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने मैसेज को गंभीरता से लिया और जांच को आगे बढ़ाया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर पर बात की और साथ ही पिपली थाना पुलिस से संपर्क साधा तो कुरुक्षेत्र पुलिस ने बताया कि इससे मिलाता-जुलता एक व्यक्ति दो दिन से अपने घर से लापता है जिसकी थाने में लापता होने का मुकदमा दर्ज है। इसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचे परिजन ने मृतक की पहचान की और बताया कि मृतक का नाम सूबे सिंह था और कुरुक्षेत्र के गांव अमीन का निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें