फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। यहां रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में लोगों ने उसे मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दलीपगढ़ निवासी रिटायर्ड फौजी शिवकुमार (42) बुधवार शाम को घर में था। घर में पत्नी सीमा देवी व दो बच्चे थे। इसी दौरान किसी बात पर उसने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। पत्नी व बच्चों ने शोर मचाया तो पड़ोसी उसे लहूलुहान अवस्था में मिलिट्री अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी सदमे में है। इसलिए आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

--------
कोट
सुसाइड मामले में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। मृतक की पत्नी सीमा देवी सदमे में है। अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।
-विजय, इंस्पेक्टर, कैंट थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें