फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के पुराने सिविल अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के बाहर सोमवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ लगातार वादाखिलाफी कर रही है। मानी गई मांगों की अभी तक सरकार ने अधिसूचना जारी नहीं की, इसलिए आज से काम छोड़ो आंदोलन शुरू कर दिया है और इसकी सारी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
विज्ञापन

ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें
स्वास्थ्य कर्मचारियों को तकनीकी घोषित करना, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का ग्रेड पे 4200 सुनिश्चित किया जाए। एनएचएम परियोजना के अंतर्गत कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महिला को रेगुलेशन एक्ट के तहत 2 वर्ष की सेवाकाल के बाद पक्का करना, एनएचएम परियोजना के अंतर्गत कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महिलाओं को एफटीए व वर्दी भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन

हड़ताल से ये सेवाएं होंगी प्रभावित
- बच्चों के टीकाकरण का कार्यक्रम रुक जाएगा।
- टीबी मरीज दवाई से वंचित हो जाएंगे।
- मलेरिया के टेस्ट व दवाई से मरीज वंचित हो जाएंगे।
- गर्भवती महिलाएं दवाई व टीको से वंचित हो जाएगी।
- डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया का जागरूकता अभियान रुक जाएगा।
- स्कूली बच्चों को दी जाने वाली आयरन व फोलिक एसिड तथा एलबेंडाजोल की गोलियों का अभियान रुक जाएगा।
- जन्म-मृत्यु का रजिस्ट्रेशन 21 दिन के अंदर जरूरी है वो सेवा भी थम जाएगी।
- मच्छरों को मारने के लिए की जाने वाली फॉगिगं व स्प्रे का कार्य बाधित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें