हरियाणा ने जम्मू-कश्मीर को 5-0 से रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित सब-जूनियर नॉर्थ जोन फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच हरियाणा व जम्मू-कश्मीर के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम 5-0 से विजयी जीत हासिल की। दूसरा मैच दिल्ली व उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया इसमें उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 4-0 से पराजित किया। मैच का शुभारंभ डीसी शरणदीप कौर ने किया। इस मौके पर हरियाणा फुटबाल संघ के महासचिव ललित चौधरी, एमके जुल्का, अरुणकांत, भारत भूषण, डॉ. रमन सिंह व अरबिंद शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
-----------
विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे विज
स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज शनिवार दोपहर तीन बजे राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सब-जूनियर नॉर्थ जोन फुटबाल चैंपियनशिप की विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे।