फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों का रोष प्रदर्शन, राज्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिथि अध्यापकों ने रोष प्रदर्शन कर राज्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। मांगों को लेकर समस्त अतिथि अध्यापक संघर्ष समिति ने सोमवार को जिला संयोजक इकबाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक करने के बाद ज्ञापन राज्यमंत्री के नाम उनके कार्यालय में सौंपा। समिति ने कहा कि 20 जुलाई से रथयात्रा शुरू की जाएगी। इस मौके पर अतिथि अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मांग की कि उन्हें नियमित किया जाए, समान काम-समान वेतन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उनसे सत्ता में आने पर मांगों को पूरा करने का वायदा किया था, जबकि अभी तक यह अधूरा है। उनकी नियुक्ति पॉलिसी बनाकर पूरी पारदर्शिता के साथ मेरिट के आधार पर सिलेक्शन वेकेंट पोस्ट पर की गई है, लेकिन पिछले चार साल में हरियाणा सरकार ने उन्हें नियमित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। न ही उन्हें समान काम समान वेतन दिया है। केवल 20 से 25 प्रतिशत वेतन वृद्धि कर उनके साथ धोखा किया गया। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई से मैना यादव व सुमन मान के नेतृत्व में अतिथि अध्यापकों द्वारा महेंद्रगढ़, नारनौल से रथयात्रा शुरू की जाएगी। इस अवसर पर गोपाल शहजादपुर, सचिन धीमान, धर्मेंद्र शास्त्री, रामेश्वर, संतोष देवी, मोनिका, मीनाक्षी, संदीप अश्वनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें