फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 किलोवाट के सोलर पॉवर सिस्टम से जगमग होगा स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला कैंट। 48.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम 60 किलोवाट के सोलर पॉवर सिस्टम लगने से जगमग होगा। स्टेडियम में 10 करोड़ रुपये की राशि से फ्लड लाइटें भी लगाई जाएंगी।
बताया जा रहा है कि स्टेडियम का निर्माण कार्य अक्टूबर माह में पूरा हो जाएगा। स्टेडियम में आधुनिक खेल तकनीकों के साथ-साथ ऊर्जा बचत पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। वहीं स्टेडियम बनने के बाद अंर्तराष्ट्रीय स्तर के फुटबाल मैच व खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए फुटबाल पोलीट्रफ बिछाया जाएगा। इसके अलावा एथलेटिक खिलाड़ियों को अभ्यास और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मैचों के आयोजन के लिए सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक भी बनाया जाना है।
विज्ञापन


10 करोड़ रुपये की लागत से लगेेंगी फ्लड लाइटें
स्टेडियम में दिन रात के मैच आयोजित करने के लिए लगभग 10 करोड रुपये की लागत से फ्लड लाइटें भी लगाई जाएंगी। स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा के लिए तीन मंजिला दर्शक दीर्घा भी स्थापित की जाएगी। इसके अलावा स्टेडियम में ऑडियो कॉंफ्रेस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सब स्टेशन, फायर अलार्म सिस्टम, 60 किलोवाट का सोलर पावर सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा। स्टेडियम में जल निकासी की पर्याप्त सुविधा के साथ-साथ जल आपूर्ति का भी पर्याप्त प्रबंध होगा। वर्षा के जल के प्रबंधन और रिचार्जिंग के लिए रेन वाटर हॉरवेस्टिंग सिस्टम भी स्थापित होगा। इसके अलावा स्टेडियम को तैयार करने के लिए 21 माह की समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन


48.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम 60 किलोवाट के सोलर पॉवर सिस्टम लगेगा। इसके अलावा स्टेडियम में 10 करोड़ रुपये की राशि से फ्लड लाइटें भी लगाई जाएंगी। स्टेडियम को पूरा करने का समय 21 माह रखा गया है। जोकि समय से पूरा हो जाएगा तथा स्टेडियम के बनने से अंरर्राष्ट्रीय खेल होंगे।
-डीडी कांबोज, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें