फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- नगर निगम गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद और मंत्रियों के निवास के सामने आज थाली बजाओ प्रदर्शन करेंगे हड़ताली कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
मांगें मनवाने के लिए 14 दिन से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी अब नगर निगम और नगरपालिकाओं के गेट से उठकर स्थानीय सांसद और मंत्रियों के घरों के सामने प्रदर्शन करेंगे। संघ नेताओं के आह्वान पर कर्मचारी प्रदेश में सांसद और मंत्रियों के निवास पर 23 और 24 मई को थाली बजाते हुए प्रदर्शन करेंगे तथा राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं मंगलवार को नगर निगम गेट के सामने बैठे सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 14वें दिन में प्रवेश कर गई। मंगलवार को भी कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी संघ नेताओं ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की ओर से देशभर में 742 जिलों में हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन करते हुए प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ 25 मई से प्रदेश के नगर निगम तथा नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के कर्मचारी 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। फिर भी सरकार ने संघ के नेताओं से कोई बातचीत नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर कर्ण, राहुल, राजेंद्र, रिंकू, कमल, प्रदीप राठी, जरनैल सिंह, शिवराम, पुरुषोत्तम, रमेश, विक्रांत, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मांगें मनवाने के लिए डाककर्मी भी गरजे
वहीं मांगें मनवाने के लिए डाक विभाग की मेन ब्रांच के सामने हड़ताल पर बैठे विभागीय कर्मियों की हड़ताल भी नौवें दिन जारी रही। मंगलवार को हड़ताल की अध्यक्षता कर रहे बलजीत सिंह संधू ने कहा कि 21 मई को यूनियन पदाधिकारियों की डाक विभाग सचिव से वार्ता हुई हुई थी जोकि बेनतीजा रही। संधू ने कहा कि लंबे अर्से से कैबिनेट में पड़ी कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट के कैबिनेट में पास होने तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं हड़तालियों ने विभाग व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों को मनवाने को लेकर 14 मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। मगर अभी तक यूनियन की मांगों पर कोई ठोस निर्णय तक नहीं लिया गया है। जिससे कर्मचारी काफी खफा हैं। इस मौके पर विक्रम राणा, बसंत कुमार, तरुणदीप, उषा रानी, पूनम, राम कुमारी, गोपाल कृष्ण धीमान, तरसेम सिंह राणा, दिनेश, धर्मचंद, सुशील, राजिंदर, मामचंद, बलविंदर, निरंजन सिंह, रामेश्वर दास, विक्रम सिंह, बलकार सिंह, हरप्रीत, परमजीत, मलकीत सिंह, कुलविंद्र आदि दलविंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें