फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का लक्ष्य विकास की राजनीति : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का लक्ष्य विकास की राजनीति : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य विकास की राजनीति करना है। पिछले 70 सालों से आतंक और लालच की हो रही राजनीति को हटाकर भाजपा ने विकासपरक राजनीति की शुरुआत की है। विज रविवार को बीडी फ्लोर मिल के पीछे सिमरन विहार कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
‘उन्होंने कहा कि काम किया है काम करेंगे’ के नारे साथ अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तीव्रता कराया जा रहा है। शहरों की तरह गांवों को भी विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए गए हैं। छावनी विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े तीन वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीडी फ्लोर मिल के पीछे भी करोड़ों रुपये से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सीवरेज की व्यापक व्यवस्था की जाएगी। हर घर तक नहरी जल पहुंचेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज से पहले इस क्षेत्र वासियों के लिए पिछली सरकार के प्रतिनिधियों ने कुछ नहीं किया। इस वजह से यह क्षेत्र पिछड़ा रहा गया। उन्होंने कहा कि लोगों से जो वादा किया था, उसे पूरा किया है इस वजह से आज बीडी फ्लोर मिल के पीछे स्थित सभी कॉलोनियों में बेहतर सड़कें, नालियां और अन्य मूलभूत सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

विज ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम में खिलाड़ियों ने 66 मेडल जीतने का काम किया है। इसमें हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने 22 मेडल जीते है। एक तिहाई मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों को मिले है। इन मेडलों में नौ मेडल गोल्ड, सात सिल्वर और छह ब्रांज शामिल है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के अनुसार गोल्ड हासिल करने वाले खिलाड़ी को डेढ़ करोड़ रुपये, सिल्वर विजेता खिलाड़ी को 75 लाख रुपये और ब्रांज विजेता खिलाड़ी को 50 लाख के नकद पुरस्कार के साथ नौकरियों में पदकों के मुताबिक खिलाड़ियों को नौकरी देने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ रवि चौधरी, क्रांति, दलीप शर्मा, सुख्खा सिंह, जसविंद्र सिंह, सुरेंद्र बिंद्रा, अशोक शुक्ला, राजन बंसल, योद्धा सिंह, बृज मोहन मिश्रा, पी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें