फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की खरीद को तैयार अनाज मंडी, एक अप्रैल से होगी खरीद आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की खरीद को तैयार अनाज मंडी, एक अप्रैल से होगी खरीद आरंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिले की सबसे बड़ी अंबाला सिटी अनाज मंडी इस वर्ष भी एक अप्रैल से ही गेहूं फसल की खरीद आरंभ हो जाएगी। यहां जिले भर के साथ-साथ आसपास के राज्य से भी किसान अपनी फसलों को बेचने के लिए आते हैं। किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए मार्केट कमेटी की ओर से तैयारियां आरंभ कर दी गई है। वहां पिछले कई महीनों से बंद पड़े वॉटर कूलरों और पानी की टंकियों की सफाई की जा रही थी। सभी शेडों में नई एलईडी लाइटें और खंभे लगाने का कार्य भी पूर्ण हो गया है। लाइट की पर्याप्त व्यवस्था होने से रात्रि के समय भी गेहूं की सुरक्षा हो सकेगी। मंडी में ज्यादा फसल रखने के लिए भी अलग से स्थान बनाए गए हैं, ताकि अनाज रखने के लिए किसी भी तरह की परेशानी न हो।
पिछले वर्ष नौ लाख 82 हजार क्विंटल फसल की हुई थी। किसानों की मानें तो अभी तक मौसम फसल के लिए पूर्ण रूप से अनुकूल रहा है। इस कारण इस बार बंपर फसल होने के उम्मीद लगाई जा रही है। यदि ऐसा हुआ तो किसानों के लिए बहुत अच्छी बात होगी लेकिन मार्केट कमेटी के लिए थोड़ी परेशानी बढ़ा सकता है। अनाज ज्यादा होने पर मंडी में दिक्कत होगी।
विज्ञापन

मंडी के साथ रेलवे लाईन के साथ बनाए गए स्थान फसल रखने के लिए अंबाला-लुधियाना रेलवे लाइन के साथ दो स्थान निर्धारित किए गए हैं, ताकि यदि फसल रखने के लिए मंडी जगह कम पड़ जाए तो उस स्थानों का प्रयोग कर सके। कमेटी सदस्य के अनुसार इस स्थानों पर कई क्विंटल फसल रखी जा सकती है। मंडी में भी चार शेड है, यहां पर फसल रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से गेहूं की खरीद आरंभ हो जाएगी। इसके लिए मंडी में तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई। वहां वाटर कूलरों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। सभी शेडों में एलईडी लाइटें लगा दी गईं, जिससे किसान मंडी में आए उसे परेशानी न हो।
भारत भूषण अग्रवाल, उपाध्यक्ष, मार्केट कमेटी, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें