अवैध कब्जे हटवाए, लेकिन अब जमा ली अस्थायी दुकानें
मुलाना। मंगलवार को प्रशासन ने देवी मंदिर मार्ग के पास कब्जों को हटाने की कार्रवाई की थी, लेकिन बुधवार को लोगों ने इसी जगह पर अपनी अस्थायी दुकानें फिर से जमा लीं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई का लोगों को कोई डर नहीं है, जबकि एक बार फिर से कब्जे किए जाने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान कईं दुकानदारों ने कब्जे हटा लिए थे। टीम ने चेतावनी दी थी कि कब्जे किए गए तो सख्त कार्रवाई होगी। उधर, बुधवार को एक बार फिर से इन लोगों ने इसी जगह पर अस्थायी दुकानें फिर से सजा लीं। लोगों का कहना है कि हर बार की तरह ही विभाग केवल एक दिन कारवाई कर चला जाता है। इसकेबाद फिर दुकानदार, रेहड़ी, फड़ी व खोखे वाले अपने कब्जे कर लेते हैं।
पीडब्लूडी जेई मुलाना राजिंद्र सिंह का कहना है कि अवैध कब्जा करने वाले पर कारवाई की जा रही है । किसी को भी अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।