फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- रात आठ बजे खत्म हुई बिजली यूनियन और निगम अधिकारियों के बीच वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बैक फुट पर बिजली निगम के अधिकारी, हड़ताल समाप्त
विज्ञापन

अंबाला कैंट। करीब दस दिनों से चली बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की हड़ताल बुधवार रात समाप्त हो गई। रात को बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की बैठक विभाग के एसई वीके खुराना व अन्य अधिकारियों के साथ धूलकोट स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में अधिकारी बैकफुट पर आते हुए कर्मियों की मांगों पर स्तुति की मुहर लगा दी जिसके बाद यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। यूनियन की ओर से अधिकारियों से बातचीत करने के लिए प्रतिनिधि मंडल में सर्कल सचिव प्रदीप शर्मा, बाल किशन, अशोक शर्मा व अन्य शामिल रहे। इससे पहले बुधवार भी दिनभर कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखते हुए वर्क सस्पेंड रखा।
विज्ञापन

यूनियन के यूनिट प्रधान रूपेश कुमार ने बताया कि शाम को एसई व अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता हुई है जिसमें अधिकारियों ने नौकरी से निकाले गए दो अस्थाई कर्मियों को वापस ले लिया है और साथ ही सस्पेंड किए गए लाइनमैन अनिल कुमार को भी बहाल कर दिया गया है। मगर अनिल कुमार का तबादला क्वालिटी सब डिवीजन से 12 क्रास रोड स्थित सब डिवीजन में किया गया है। अधिकारियों द्वारा यूनियन की मांगे माने जाने के बाद यूनियन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। इससे पहले बुधवार दिनभर यूनियन ने कामकाज ठप रखते हुए 12 क्रास रोड एक्सईएन कार्यालय के समक्ष नारेबाजी की। नारेबाजी के दौरान बिजली निगम अधिकारियों ने पुलिस को बुलाते हुए कार्यालय से 500 मीटर दूर प्रदर्शनकारियों को जाने को कहा। विभाग के इस रवैये से गुस्साए कर्मचारियों ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज से भी की और कार्रवाई की मांग की थी। बता दें कि दो अनुबंध पर रखे कर्मियों को नौकरी से निकालने व क्वालिटी सब डिवीजन के लाइनमैन को सस्पेंड करने के विराध में यूनियन ने 25 दिसंबर से हड़ताल आरंभ कर दी थी। पहले सब डिवीजन के कर्मी इसमें शामिल थे, मगर मंगलवार से पूरे अंबाला सर्कल का स्टाफ इस हड़ताल में शामिल हो गया था।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें