फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- मामला पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण के बाद हत्याकांड का

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री विज से मिले वैष्णवी के परिजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अपहरण व हत्या का शिकार हुई पांच वर्षीय मासूम वैष्णवी के मामले को लेकर उसके परिजनों ने स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज से उनके निवास पर मुलाकात की। परिजनों ने इस मामले में विज को बताया कि वह पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है और मामले में पुलिस को और गहराई तक जांच करने की जरुरत है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बता दें कि इसी माह छह दिसंबर को वैष्णवी हत्या के बाद मंत्री विज ने परिवार से गांव बोह पहुंच संवेदना भी व्यक्त की थी।
विज्ञापन

वीरवार को वैष्णवी के पिता अमित सूद व अन्य ने मंत्री विज से मुलाकात कर अपनी बात रखी। परिजनों ने कहा कि अब तक की जांच से वह पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि केस में अब भी कई पहलू ऐसे है जिनपर पुलिस ने गौर नहीं किया है। केवल एक लड़का इस पूरी वारदात में शामिल नहीं हो सकता। इस मामले में उन्होंने अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका जताई। बता दें कि छह दिसंबर को शाम को पांच साल की बच्ची वैष्णवी का एक लड़के ने उस वक्त अपहरण कर लिया था जब वह अपने चाचा को दुकान पर चाय देकर वापिस लौट रही थी। वैष्णवी को छोडने के लिए अपहरणकर्ता ने फोन पर परिवार से हुई बातचीत में वैष्णवी की जान की कीमत 20 लाख रुपये लगाई थी। परंतु कुछ ही देर बाद अपहरणकर्ता ने वैष्णवी को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने वैष्णवी की हत्या के आरोप में उसके घर के पड़ोस में ही रह रहे एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया था जिसका जीजा वैष्णवी के पिता की दुकान पर ही काम करता था। इस मामले में बरती गई देरी पर पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें