फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पतालों में निमोनिया का इंजेक्शन होगा उपलब्ध : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश भर के अस्पतालों में अब निमोनिया के उपचार के लिए न्यूमोकोकल इंजेक्शन उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने रविवार को कैंट सिविल अस्पताल से मिशन इंद्रधनुष का भी शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई और बच्चों को उपहार भी दिए।
विज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने से पूर्व बच्चों की मृत्यु दर 1000 बच्चों पर 42 थी जो अब घटकर 33 तक पहुंच चुकी है। राज्य सरकार जच्चा-बच्चा मृत्यु दर को शून्य स्तर तक लाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं तथा एएनएम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये कर्मी घर-घर जाकर टीकाकरण सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहयोग दे रहे हैं। विज ने कहा कि आशा कर्मी और एएनएम को विभाग द्वारा शीघ्र ही टैबलेट भी उपलब्ध करवाये जायेंगेे ताकि वे टीकाकरण का सही और स्टीक रिकार्ड रख सकें और विभाग को शत-प्रतिशत टीकाकरण में सफलता मिल सके।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अमित झा ने बताया कि अंबाला जिला टीकाकरण के क्षेत्र में प्रदेश भर में अव्वल है। पूरे प्रदेश में जहां टीकाकरण का औसत लगभग 70 प्रतिशत है वहीं अंबाला में यह आंकड़ा 90 से 95 प्रतिशत तक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2018 तक शत-प्रतिशत बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक अमनीत पी कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक नागरिक को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं और पिछले तीन वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। इस अवसर पर उपायुक्त शरनदीप कौर बराड़, एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, नगर निगम संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं राजीव वडेरा, निदेशक आदित्य चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता, उप सिविल सर्जन डॉ. बेला शर्मा, डॉ. बिमला आनंद, एसएमओ सतीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीएम के भाषण से पहले हुआ शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के बडनगर से मिशन इंद्रधनुष का आरंभ किया जाना था। इसके लिए सिविल अस्पताल कैंट में एलईडी भी लगाई गईं। प्रधानमंत्री के भाषण के बाद यह मिशन अंबाला में शुरू किया जाता। लेकिन इस दौरान पीएम के भाषण से पहले ही इसे शुरू कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि कम टीकाकरण के आंकड़ों वाले देश के 118 जिलों में मिशन इंद्रधनुष आरंभ किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें