फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- 25 को डेरा प्रमुख पर आने वाले फैसले के दृष्टिगत हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर...19
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील, 35 गुरुद्वारों की हुई मीटिंग
- 25 को डेरा प्रमुख पर आने वाले फैसले के दृष्टिगत हुई बैठक
- महेश नगर थाने में भी प्रभारी ने ली डेरा प्रेमियों व सिख समुदाय की मीटिंग
20 अगस्त
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर 25 अगस्त को आने वाले फैसले के मद्देनजर शांति व्यवस्था
स्थापित करने हेतु दोसड़का गुरूद्वारा में डीएसपी बराड़ा अनिल कुमार द्वारा सिख समुदाय के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया। म
ीटिंग में क्षेत्र के लगभग 35 गुरूद्वारों के सदस्यों सहित आसपास की सिख संगत मौजूद रही। मीटिंग का उद्देश्य प्रदेश के इस नाजुक समय में
आपसी सद्भावना पैदा करना रहा।
वहीं अंबाला कैंट के महेश नगर थाने में भी सिख समुदाय व डेरा प्रेमियों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में महेश नगर थाना प्रभारी राम निवास
ने सिख समुदाय से गोबिंद नगर गुरुद्वारा प्रधान गुरदर्शन सिहं व अन्य सदस्य को बुलाकर शांति बनाएं रखने को कहा। उधर, डेरा प्रेमियों में
से बब्याल के सेवक शमशेर सिंह व अन्य सदस्यों को बुलाकर फैसले के परिणाम के बाद व्यवस्था बनाएं रखने के निर्देश दिए। दूसरी ओर,
डीएसपी बराड़ा अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश में पैदा हो रहे इस माहौल के समय हम सब को शांति से व्यवस्था बनाने में साथ देना चाहिए।
साथ ही किसी भी अफवाह को दरकिनार करना चाहिए, क्योंकि ऐसे समय में शरारती तत्व आपसी झगड़े कराने के लिये अफवाहों का
सहारा ले लेते है, लेकिन हमें आपसी प्रेम व सद्भावना का परिचय देते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखनी है।
साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले या किसी शरारती तत्व द्वारा आपसी झगड़ा भड़काने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। म
ुलाना थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर मुलाना पुलिस पूरी तरह सचेत है। वहीं अफवाह फैलाने वालों पर, विशेषकर
सोशल मीडिया की भड़काउ पोस्टों पर साइबर सैल एक्सपर्ट नजर रखे हुए है। साथ ही शांति कमेटी बनाई गई हैं, जोकि हर समय हमारे साथ
संपर्क में हैं। सिख समुदाय द्वारा डीएसपी बराड़ा व मुलाना थाना प्रभारी मेहर सिंह को शांति व्यवस्था स्थापित रखने व किसी भी अफवाह को
नजरअंदाज का आश्वासन दिया गया। इतना ही नहीं सिख समुदाय ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वो इस संबंध में अपने गांवों के अन्य
लोगों व युवाओं को भी बैठक के दौरान समझाएंगे। इस मौके पर दोसड़का गुरुद्वारा प्रधान जसबीर सिंह खालसा, निरवैर खालसा दल
खानअहमदपुर से सरदार प्रीतपाल सिंह, परमजीत सिंह, राजिंद्र सिंह डुलियाना, हाकम सिंह केसरी, गुरदीप सिंह डुलियाना, सरदार निरंजन सि
ंह खानअहमदपुर, सरैन सिंह, प्रहलाद सिंह मौजगढ़, कुलवंत सिंह मनका, करतार सिंह डुलियानी, गुरमीत सिंह धनौरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें