झाड़ू पोंछा करती महिला की कटी चोटी, दहशत
फोटो नंबर :: 38
झाड़ू पोंछा करती महिला की कटी चोटी, दहशत
- मुलाना हलका में चोटी कटने के तीन मामले सामने आ चुके हैं
20 अगस्त
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। प्रदेश में चोटी कटने के अजीबो गरीब मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। एक मामला रविवार डुलयानी गांव में घटित हुआ, जिसमें दिन दहाड़े एक झाड़ू लगाती महिला की चोटी कट गई । मामले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं चोटी कटने की खबर सुनते ही महिला के घर लोगों का तांता लग गया। मुलाना हलका क्षेत्र में भी पिछले कुछ दिनों में चोटी कटने के तीन मामले सामने आए हैं।
जानकारी अनुसार डुलयानी की रहने वाली 47 वर्षीय सुनीता रविवार सुबह लगभग नौ बजे अपने कमरे में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान महिला के सर पर एक जोरदार वार हुआ। महिला जोर से चिल्लाई व अपने होश खो बैठी। परिजनों ने आकर महिला को संभाला। महिला कुछ ही समय में होश में आ गई, तब महिला ने देखा कि उसकी चोटी कट चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वो सभी घर पर ही थे, लेकिन सुनीता के कमरे में कोई भी नहीं था, परंतु चोटी कटी हुई थी। इसके बाद क्षेत्र में खबर फैलते देर न लगी व महिला के घर पर लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। इसके साथ ही महिलाओं में फिर से टोने टोटके व चुड़ैल द्वारा चोटी काटने की अफवाहें पैदा होने लग गई।
इस बाररे में मुलाना थाना प्रभारी मेहर सिंह का कहना है कि चोटी कटने के मामले का पता चला है, लेकिन हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है।