फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- घोड़ा गाड़ी चालक व पशु जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। मौजगढ़ गांव स्थित रजौली बराड़ा मार्ग पर बच्चों को घर छोड़ कर आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने सड़क किनारे खड़ी घोड़ा गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धोड़ा गाड़ी चालक युवक व घोड़ा बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को एमएम मेडिकल अस्पताल व घोड़े को बराड़ा पशु अस्पताल में ले जाया गया। जानकारी अनुसार रामरतन मौजगढ़ गांव में रजौली बराड़ा रोड के किनारे बन रहे मकान के बाहर अपनी घोड़ा गाड़ी से सीमेंट के कट्टे उतार रहा था। इतने में रजौली की तरफ से डीएवी स्कूल बराड़ा की तेज रफ्तार बस आई। जिसने घोड़ा गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही घोड़ा गाड़ी पलट गई व घोड़ा गाड़ी चालक व घोड़ा लहूलुहान होकर दूर जा गिरे। टक्कर की आवाज सुनते ही घर में काम कर रहे मजदूर व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने चालक रामरतन को नजदीकी एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में भर्ती करवाया। वहीं गंभीर रूप से घायल घोड़े को बराड़ा पशु अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई व पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें