अंबाला सिटी। श्री कृष्ण भक्ति प्रचार समिति की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शहर के राधे श्याम मंदिर पुराने सिविल अस्पताल के सामने बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष नरेश खुल्लर ने बताया कि समिति की ओर से 12 अगस्त को दोपहर एक बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी। 13 अगस्त दिन रविवार को निर्धन व्यक्तियों के लिए लीलावती अस्पताल के सहयोग आंखों का निशुल्क ऑपरेशन-जांच कैंप लगवाया जाएगा।