फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर पानी निकासी नहीं होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। कस्बा के बस स्टैंड में बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से सवारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड में बरसात होने की वजह से बारिश का पानी भरा हुआ है। बस आने पर टायर से उठने वाले गंदे पानी के छींटों से सवारियों को दिक्कत हो रही है। यात्री रामदत्त, अमित, सुरेश कुमार, राजेश, सत्यवान, रमेश अरोड़ा, प्रवीण कुमार, भूपेंद्र सिंह, रामलाल नरेंद्र वर्मा ने बताया कि बस स्टैंड की हालत को देखकर कुछ बस चालक बाहर से ही बसों को ले जाते हैं, जिस कारण सवारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने बताया कि बस स्टैंड पर पानी भरा होने के कारण शौचालय जाने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने विधायक से मांग की कि बस स्टैंड में सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए और पानी निकासी का उचित प्रबंध करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें