अंबाला सिटी। सिटी के कल्पना चावला पॉलिटेक्निक में लांयस क्लब अंबाला मिड टाउन के सदस्यों की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर लांयस क्लब के सचिव हरीश गुलाटी, नीरज शर्मा, अमृतपाल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण दूषित होने के कारण आज अनेक बीमारियां दस्तक दे रही है। इस मौके पर कल्पना चावला पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल साधना जैन, जसबीर कौर सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।