फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- अंबाला कैंट, सिटी व नारायणगढ़ में सीएम फ्लाइंग टीम ने दी दबिश,

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग के छापे से जिले में हड़कंप
विज्ञापन


अंबाला कैंट/सिटी/नारायणगढ़।
सीएम फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने जिले में मंगलवार को कई प्राइवेट बसों को इंपाउंड किया। इसके अलावा टीम ने एक दर्जन से ज्यादा मैक्सी कैब पकड़ी जो बिना परमिट के सड़कों पर सरपट दौड़ रही थी। इतना ही नहीं सिटी नाहन हाउस में अवैध शराब का ठेका पकड़ा गया जबकि बलदेव नगर से अवैध शराब बरामद की गई। कार्रवाई यहीं नहीं रुकी, सिटी में विभिन्न स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर पकड़े गए जबकि नारायणगढ़ में बिना परमिट दौड़ रही बसों व मैक्सी कैब को पकड़ा गया।
कैंट में जीटी रोड फ्लाईओवर क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर यादविंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई हुई, जिसमें टीम ने प्राइवेट पंजाब की पांच बसों को पकड़ा। इनमें से चार बसों को इंपाउंड किया गया जबकि एक बस के चालक का बिना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था जिसका चालान किया गया। इसके अलावा आठ मैक्सी कैब को इम्पाउंड किया गया जबकि दो मैक्सी कैब लावारिस अवस्था में फ्लाईओवर क्षेत्र के नीचे खड़ी मिली। सभी मैक्सी कैब के परमिट नहीं थे जिन्हें इंपाउंड किया गया। सिटी में टीम ने लायलपुर बस्ती के पास दो प्राइवेट बसों को इंपाउंड किया जबकि पांच मैक्सी कैब पकड़ी। टीम ने नाहन हाउस के निकट छापा मारकर यहां पर एक अवैध शराब का ठेका पकड़ा जोकि बिना अनुमति के चल रहा था। ठेके में अंग्रेजी व देसी शराब बेची जा रही थी। टीम ने बलदेव नगर से भी अवैध शराब पकड़ी। सिटी के बाजारों में छापेमारी करते हुए 13 घरेलू गैस सिलेंडर पकड़े गए जिनका व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा था। ट्विन सिटी के अलावा नारायणगढ़ में बिना परमिट चल रही दो प्राइवेट बस व चार मैक्सी कैब को काबू किया गया जबकि एक टिप्पर भी पकड़ा गया। सभी के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीए की हुई किरकिरी
छापेमारी के दौरान विभिन्न रूटों पर प्राइवेट बसों व मैक्सी कैब को सीएम फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने पकड़ा है। टीम की कार्रवाई में सामने आया कि यह बिना परमिट के धड़ल्ले से दौड़ रही थी। अब सवाल आरटीए की कार्रवाई का है कि क्या विभाग द्वारा सड़कों पर उतरकर बसों व मैक्सी कैब के रूट परमिट चेक नहीं किए जाते। इतनी मात्रा में अवैध वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें