फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- एक अन्य मामले में चोरी की कोशिश का आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में जहां एक आरोपी को काबू किया है, वहीं चोरी की कोशिश करने वाले को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुुरू कर दी है। बलदेव नगर थाने में दी शिकायत में बृजमोहन निवासी माडल टाउन थाना बलदेव नगर ने 18 मई 2017 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 1 अप्रैल 2017 को आरोपी प्रणव निवासी मॉडल टाऊन थाना बलदेव नगर जिला अंबाला ने उसके घर से उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। इसकी कीमत लगभग 4000 रुपये है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में पुलिस ने चोरी की कोशिश के आरोप में अजय कुमार निवासी गांव बब्याल थाना महेशनगर जिला अंबाला को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता शशि पाल निवासी गांव बब्याल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 13 जून 2017 की सायं आरोपी अजय कुमार निवासी गांव बब्याल ने उसके घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश की हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें