फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों को 410 करोड़ का भुगतान, 20 करोड़ लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गेहूं की आवक कम होने से मंडियों में उठान को तेजी मिली है। इसके साथ ही भुगतान में भी तेजी देखने को मिल रही है। अभी तक मंडियों में 51 हजार से अधिक किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे हैं। जिनमें से 41 हजार किसानों का भुगतान पूरा हो चुका है। तीनों एजेंसियों की ओर से किसानों को 410 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं अभी किसानों का 20 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है।
विज्ञापन

इन दिनों मंडियों में 10 से 15 किसान फसल लेकर पहुंच रहे हैं। सोमवार तक मंडियों से 19 लाख 53 हजार 890 क्विंटल गेहूं का उठान पूरा हो चुका है। अभी तक जिला अंबाला में 24 लाख 94 हजार 264 क्विंटल गेहूं की आवक पूरी हो चुकी है। उठान के आंकड़े को देखें तो मंडियों से करीब 80 प्रतिशत उठान पूरा हो चुका है।
मंडियां हो रही खाली
आवक कम होने के चलते अब मंडियों में पहले की तरह जाम की स्थिति नहीं बन रही है। सिटी अनाज मंडी में रेलवे लाइन की तरफ से पहले उठान किया जा रहा है। यहां पर चोरी का डर बना रहता है। उठान में तेजी के चलते यहां पर काफी जगह खाली हो गई है। सिटी नई अनाज मंडी में 90 प्रतिशत उठान पूरा हो चुका है। पहली मई तक मंडी में सारे शेड खाली हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें