फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 40.2 मिलीमीटर बारिश से जलभराव, भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कई दिनों के बाद घने बादल छाने से बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। सुबह के समय घने बादल छाने से अंधेरा छा गया। सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन

बारिश होने से छावनी और शहर के कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। इस कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी रही। दोपहर में तो उमसभरी गर्मी बढ़ने से परेशानी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 7.0 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिसमें पिछले 24 घंटे में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। जिले में पिछले 24 घंटे में रात में 29.2 मिलीमीटर और दिन में 11.0 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने 18 जुलाई को भारी बारिश की आंशका जताई है।
विज्ञापन

19 जुलाई तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 19 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। मानसून की सक्रियता राज्य में एक बार फिर से बढ़ने के आसार हैं। 19 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें