फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब 31 तक शुरू होगा आईसीयू वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा के सभी जिलों में बनने वाले आईसीयू के लिए सरकार ने सभी जिलों को काम जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते बुधवार को अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग हरियाणा डॉ. मनीष बंसल ने सिटी नागरिक अस्पताल का दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर में चल रही व्यवस्थाओं को जांचा। निदेशालय की ओर से 31 जुलाई तक आईसीयू युनिट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसमें 20 स्टाफ नर्स और छह चिकित्सक शामिल होंगे। इन्हें शुरुआती चरण में आईसीयू यूनिट में तैनात किया जाएगा। इसके बाद सरकार की ओर से नए चिकित्सक और अन्य स्टाफ को नियुक्त किया जाएगा। आईसीयू बनाने के लिए विभाग अपने स्तर पर ही पैसा खर्च करेगा। बाद में निदेशालय की ओर से पैसा दिया जाएगा। गौरतलब है कि सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में आईसीयू यूनिट बननी है। इसके लिए कई जिलों में काम शुरू भी हो गया है।
सेफ हाऊस और आईसीयू यूनिट के बीच की दीवार को तोड़कर एक यूनिट बनाया जाएगा। जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने दोनों यूनिट को खाली भी करवाया है। 31 जुलाई तक काम पूरा कर आईसीयू यूनिट को शुरू करना है। इस आईसीयू के लिए फर्श की सारी टाइलें भी बदली जांएगी। इसके साथ ही नए उपकरण भी मंगवाए जा रहे।
विज्ञापन

-

एमएम अस्पताल मुलाना में होगा प्रशिक्षण
डॉ हितार्थ ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ही सारा काम किया जा रहा है। आईसीयू यूनिट में काम करने के लिए एमएम अस्पताल मुलाना में 22 जुलाई को 20 स्टाफ नर्स और छह चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग दो सप्ताह तक जारी रहेगी। बुधवार को आए अतिरिक्त निदेशक डॉ मनीष बंसल ने भी उन्हें जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में साफ सफाई दुरुस्त रखने की भी सलाह दी है।

विभाग अपने स्तर पर करेगा खर्च

नागरिक अस्पतालों में आईसीयू यूनिट बनाने के लिए विभाग को अभी बजट जारी नहीं हुआ है। फिलहाल निदेशालय ने विभाग को अपने स्तर पर ही पैसा खर्च कर इस यूनिट को बनाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें