फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुपरस्टार शो में 400 विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के मिडिल विंग की ओर से स्कूल ऑडिटोरियम में इंग्लिश शो सीक्रेट सुपरस्टार का आयोजन किया गया। इसमें करेज, ग्लोरी, स्ट्रेंथ और विजडम सदन के करीब 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शुभारंभ डीएवी गान से हुआ। प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने कहा कि मंच विद्यार्थियों की झिझक दूर कर आत्मविश्वास बढ़ाता है और हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है।कार्यक्रम में ग्लोरी सदन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। करेज सदन के नाटक द लास्ट ट्री ने पर्यावरण संरक्षण व माइम ने पारिवारिक अनुशासन का संदेश दिया। ग्लोरी सदन के लघु नाटक अवर हेल्पर्स द अनसंग हीरोज ने श्रम सम्मान, स्ट्रेंथ सदन के योग-नृत्य व 100 से आगे नाटक ने सर्वांगीण विकास तथा विजडम सदन के फ्यूजन नृत्य व नाटक एम्प्टी इनसाइड, परफेक्ट आउटसाइड ने एकता और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। अंत में डॉ. कोहली ने 400 विजेता विद्यार्थियों व ग्लोरी सदन के शिक्षकों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें