नारायणगढ़। भारतीय स्टेट बैंक एटीएम नाहन रोड पर एक शातिर बदमाश ने 6 मार्च को धोखे से महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये उड़ा लिए। महिला जैसे ही घर पहुंची तो उसे खाते से पैसे कटने का पैसे आया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जय गोपाल ने बताया कि संबंधित एटीएम की फुटेज व महिला की ट्रांसजेक्शन रिपोर्ट निकलवाने के लिए बैंक के मैनेजर को पत्र लिखा गया है। फुटेज आने पर ही आरोपी का पता चल पाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में नारायणगढ़ गांव नगौली निवासी सुरेश देवी ने बताया कि वह सर्वे का काम करती है। उसका भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। 6 मार्च 2023 को वह नाहन रोड पर दोपहर के समय एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गई थी। अभी वह खाते में पैसे निकालने का प्रयास कर रही थी कि अचानक एक लड़का एटीएम में दाखिल होने के बाद ठीक पीछे खड़ा हो गया। उसने उससे कहा कि उसे पैसे जल्द निकलवाने है। इसके बाद उसने उसका एटीएम कार्ड उसे निकालकर दिया लेकिन बदल भी दिया। घर पहुंचने के बाद फोन पर एटीएम बैंक ऑफ इंडिया से मैसेज आने पर उसे पता चला कि खाते से 40 हजार रुपये निकल गए हैं। उसने इसकी सूचना संबंधित बैंक मैनेजर और पुलिस को शिकायत दी।