फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक लूटने रिवाल्वर लेकर घुसे चार बदमाश, अलॉर्म बजने पर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की अम्बा मार्केट के पास मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस की शाखा में शुक्रवार लूट की वारदात बच गई। सुबह 8 बजकर 53 मिनट पर जैसे ही दो कर्मचारियों ने शाखा का शटर खोला तो पहले से घात लगाए बैठे हथियारों से लैस 4 नकाबपोश बदमाश बैंक में घुस गए। बदमाशों ने एक कर्मचारी की कनपटी पर रिवाल्वर रखकर अलॉर्म न बजाने के लिए धमकाया। इस बीच एक बदमाश बैंक में स्टाफ के बैठने वाली जगह यानी लॉकर की साइड चला गया। इतने में छेड़छाड़ करने पर जैसे ही अलॉर्म बजा तो बदमाश मौके से फरार हो गए। कर्मचारियों ने शाखा इंचार्ज सहित पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची सीआईए सहित अन्य जांच एजेंसियों ने बैंक के कैमरे की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करीब तीन करोड़ का सोना और दो लाख रुपये की नकदी बची

पुलिस को दी शिकायत में मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड चंडीगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक राम मूर्ति ने बताया कि उन्हें सुबह 9 बजे अंबाला कैंट ब्रांच से एबीएच संदीप का फोन आया। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अभी बैंक में घुसे ही थे कि पहले दो नकाबपोश युवक आए और चंद सेकेंड में दो ओर युवक आ गए। युवकों की उम्र करीब 25 से 28 साल की थी और हथियार के बल पर जबरन शाखा में दाखिल हुए। एक व्यक्ति बीएच केबिन में दाखिल हुआ और तीन व्यक्ति ग्राहक एरिया में खड़े रहे। पहले तो कर्मचारियों पर ताला खोलने के लिए दबाव डाला, लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि उनके पास कोई चाबी नहीं है। देखते ही देखते छेड़छाड़ करने लगे तो अलॉर्म बज गया। उन्होंने बताया कि बदमाश पैंट और शर्ट पहने हुए थे और 2 ने पिट्ठूबैग भी पहना हुआ था। वहीं राममूर्ति ने बताया कि उनकी अंबाला में 5 शाखाएं है। दो अंबाला कैंट व तीन अंबाला सिटी। उनकी शाखा में गोल्ड लोन दिया जाता है। वारदात के समय भी शाखा में करीब 3 करोड़ का सोना व 2 लाख रुपये की नकदी थी जो बच गई।
विज्ञापन

-

लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज लेकर नकाबपोश बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
रोहताश, सब इंस्पेक्टर, बीसी बाजार चौकी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें