अंबाला। बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले 39 विद्यालय के शिक्षकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह जिला शिक्षा सदन में रखा गया।
बीते दिनों विभाग की ओर से 39 विद्यालयों की सूची जारी की थी। इन स्कूलों के शिक्षकों को बुधवार को सम्मानित किया गया। समारोह का नेतृत्व जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने किया। इसके अलावा 26 स्कूलों को विभाग की ओर से खराब परिणाम लोन पर असंतोष पत्र जारी किए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करधान, शाहपुर, कलेरा, बलदेव नगर कन्या स्कूल के प्रधानाचार्यों और राजकीय उच्च विद्यालय खानपुर के मुख्याध्यापक की ओर अपनी उत्कृष्ट अभ्यास साझा की गई। जिससे अन्य विद्यालयों को भी प्रेरणा मिली।