फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विशेष लोक अदालत में 387 मामलों का निपटारा

विज्ञापन
विशेष लोक अदालत में सुनवाई करते हुए न्यायाधीश साथ में सीजेएम। डीएलएसए
विज्ञापन
12.53 लाख रुपये की हुई वसूली
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में शनिवार को न्यायिक परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित, सरल और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना रहा। लोक अदालत के दौरान आपसी सहमति के आधार पर कुल 387 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विशेष लोक अदालत में सुनवाई के लिए विभिन्न श्रेणियों के कुल 656 मामले सूचीबद्ध किए गए थे। इनमें मुख्य रूप से एनआई एक्ट की धारा 138 (चेक बाउंस) और अन्य समझौता योग्य मामले शामिल थे। दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी से निपटाए गए इन 387 मामलों में कुल 12 लाख 53 हजार 363 रुपये की समझौता राशि तय की गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) गीतांजलि गोयल ने बताया कि लोक अदालत आमजन को लंबी अदालती प्रक्रिया और अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोक अदालत में सुलझाए गए मामलों पर किसी भी प्रकार का न्यायिक शुल्क देय नहीं होता है। इसके साथ ही, इसका फैसला अंतिम होता है और इसके विरुद्ध किसी भी अदालत में अपील नहीं की जा सकती, जिससे विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन

सीजेएम गीतांजलि गोयल ने लोक अदालत की सफलता के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पैरालीगल वालंटियर्स और प्रशासनिक कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता और त्वरित न्याय दिलाने के लिए इस तरह की विशेष लोक अदालतों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें