फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चौथी मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में 385 सीट खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-2, 3
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी
शहर के राजकीय आईटीआई में दाखिला के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग के चौथे एवं अंतिम चरण की मेरिट लिस्ट 28 जुलाई को जारी होगी। अभी तक राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में करीब 50 प्रतिशत सीटों पर और राजकीय आईटीआई महिला अंबाला शहर में 35 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो चुका है। इससे पहले तीन चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग हो चुकी है और अब यह चौथी और अंतिम काउंसिलिंग होगी। जिसमें बची सीटों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

चौथे चरण की अंतिम काउंसलिंग में आगामी चरण ऐसे होंगे
28 जुलाई को चौथी मेरिट लिस्ट जारी होगी। मेरिट लिस्ट में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक चयनित अभ्यर्थी अपने प्रमाणपत्रों की जांच करवाने के उपरांत फीस जमा करते हुए अपना दाखिला पक्का कर पाएंगे और फीस जमा करने की अंतिम तिथि चार अगस्त होगी। दाखिला प्रक्रिया के बारे में राजकीय आईटीआई अंबाला शहर प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि आईटीआई का सेशन एक सितंबर से शुरू हो सकता है और अभी तक जो तीन चरणों की काउंसिलिंग पूर्ण हुई है, उनमें हरियाणा के नियम के अनुसार आरक्षण पद्धति लागू थी और चौथे चरण की जो मेरिट सूची जारी होगी, उसमें सभी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में रखकर ही जारी होगी। इसके उपरांत आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा एवं भौतिक काउंसिलिंग के चरणों का शेड्यूल भी जल्द ही घोषित हो सकता है, जिसमें मेरिट तैयार करने का कार्य तो ऑनलाइन ही किया जाएगा और शेष दाखिला प्रक्रिया ऑफलाइन संस्थान स्तर पर ही की जाती है। इस तरह की काउंसिलिंग में मौके पर संस्थानों में सीट भरने की संभावनाएं अधिक होती है और अभ्यर्थियों को भी दाखिला प्रक्रिया को समझने में आसानी होती है।
विज्ञापन


बॉक्स
राजकीय आईटीआई संस्थान में इतनी सीट खाली
कोर्स सीट
आर्किटेक्चुरल ड्रॉफ्टमैन 19
बेकर एवं कंफेंशनरी 23
कोपा एनसीवीटी 09
कोपा एससीवीटी 22
सीएचएनएम 16
काॅस्मेटोनॉलजी एससीवीटी 22
काॅस्मेटोनॉलजी एनसीवीटी 30
ड्रेस मेकिंग 22
डीएमसी 13
डीएमएम 12
डेंटल लेबोरेट्री एंड इक्युपमेंट टेक्नीशियन 22
अस्पताल हाउस कीपिंग 22
इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी 14
एमसीईए 21
सेविंग टेक्नोलॉजी 25
स्टेनोग्रॉफी अंग्रेजी 36
स्टेनोग्रॉफी हिंदी 32
सरफेस ऑरनामेशन टेक्नीक्यूस 35
कुल-385 सीट खाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें