फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 37.56 लाख से दुरुस्त होंगी जर्जर सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
- शौचालयाें की होगी मरम्मत, बिछेगी पानी की पाइपलाइन
विज्ञापन

- वार्ड-13 और वार्ड-2 में होंगे विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नगर परिषद ने सदर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की कवायद तेज कर दी है। विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर खाका तैयार किया गया है। इन योजनाओं पर 37.56 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
इन विकास कार्यों में सड़कों की मरम्मत, सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत और सीवरेज-पेयजल पाइपलाइन बिछाना व श्मशान घाट का सुंदरीकरण शामिल है। शहर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए क्रॉस रोड नंबर 07/रामबाग रोड पर स्थित पुलिस क्वार्टर के पास बने सार्वजनिक शौचालय का सुधार होगा। इस शौचालय की मरम्मत और री-कॉल प्रक्रिया 1.10 लाख रुपये की लागत से पूरी की जाएगी। इसे जल्द ही आम जनता के लिए पूरी तरह से इस्तेमाल योग्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-बी, वार्ड नंबर 2 में जल निकासी की समस्या लंबे समय से चली आ रही थी। इसके स्थायी समाधान के लिए एक बड़ा बजट स्वीकृत किया गया है। आरके अत्रि के मकान से लक्ष्मी फ्लोर मिल तक 300 एमएम व्यास की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को 80 एमएम की इंटरलॉकिंग ब्लॉक टाइल्स से दोबारा पक्का किया जाएगा। इस परियोजना पर 25.66 लाख रुपये की लागत आएगी। इससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या समाप्त होगी।
जर्जर गली दोबारा बनेगी
वार्ड नंबर 13 के ग्रामीण व शहरी इलाकों में जनसुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खोजकीपुर स्थित श्मशान घाट परिसर की चारदीवारी, मरम्मत और पेंटिंग कार्य के लिए 8.73 लाख रुपये तय किए गए हैं। न्यू टैगोर नगर स्थित एन. मैरी स्कूल के समीप एक जर्जर गली को उखाड़कर दोबारा बिछाया जाएगा। नालियों के निकास को सुचारु बनाने के लिए सड़क के दोनों ओर पीवीसी पाइप बिछाए जाएंगे। इस पर करीब 2.05 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


वार्डों में विकास कार्यों को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। इन सभी निर्माण कार्यों से आम जनता को जलभराव, खराब सड़कों और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं से स्थायी निजात मिलेगी।
- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद सदर, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें