फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आठ घंटे में 37.3 एमएम बारिश, कई इलाके जलमग्न

विज्ञापन
अंबाला छावनी के महेश नगर ​स्थित बब्याल रोड पर जमा बरसात के पानी से गुजरते वाहन चालक। प्रवक्ता
विज्ञापन
मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक दो से तीन फीट तक पानी भरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सुबह नौ बजते ही आसमान पर छाए काले बादलों ने जो बरसना शुरू किया तो शाम पांच बजे तक थमने का नाम नहीं लिया। आठ घंटे हुई 37.4 मिलीमीटर बारिश से छावनी में कई क्षेत्रों में पानी भर गया। अंबाला कैंट और अंबाला सिटी के कई इलाकों में पानी भर गया। इतना ही नहीं अंबाला सिटी की अनाज मंडी में धान भीग गया। मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक दो से तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, पानी में बंद हुई गाड़ियां
बारिश के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर पानी का तेज बहाव देखने को मिला। जलभराव के बीच से निकलने की कोशिश में कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए। पानी में बंद पड़े वाहनों को धक्का लगाते लोग जगह-जगह बेबस नजर आए। रास्तों पर पानी भरे होने के कारण पैदल यात्रियों और स्कूली बच्चों का निकलना दूभर हो गया। इसमें सिटी में ओल्ड कोर्ट रोड, नदी मोहल्ला, शिव मंदिर चौक, जगादरी चौक आदि स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में हालात सबसे ज्यादा बद्दतर
बारिश का सबसे ज्यादा असर निचले और घनी आबादी वाले रिहाइशी क्षेत्रों में देखने को मिला। जिसमें हाउसिंग बोर्ड व रामनगर में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, सुभाष नगर व गोबिंद नगर की नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में जमा हो गया, दयालबाग में सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहीदी स्मारक के पास सर्विस लेन, जंडली ओवर ब्रिज के नीचे, छावनी बस अड्डा परिसर सहित अन्य जगहों पर जलभराव हो गया।

अंबाला छावनी के महेश नगर स्थित बब्याल रोड पर जमा बरसात के पानी से गुजरते वाहन चालक। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के महेश नगर स्थित बब्याल रोड पर जमा बरसात के पानी से गुजरते वाहन चालक। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें