फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कनाडा भेजने के नाम पर सेवानिवृत्त कर्नल से 36.89 लाख ठगे

Fri, 13 Feb 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-10 निवासी सुखविंदर पाल सिंह ने चंडीगढ़ की एक इमिग्रेशन कंपनी पर कनाडा का वर्क परमिट और परिवार का वीजा लगवाने के नाम पर करीब 36.89 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने झांसा देने के लिए न केवल फर्जी दस्तावेज और जाली पासपोर्ट रिक्वेस्ट तक थमा दी। पुलिस ने शिकायत पर चंडीगढ़ की एक्सप्रेस एंट्री इमिग्रेशन सर्विसेज के डेविड अरोड़ा, मनदीप कौर, गुरदीप सिंह, गगन और सैम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सेक्टर-10 निवासी सुखविंदर पाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने विदेश जाने के लिए नवंबर 2024 में चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित एक्सप्रेस एंट्री इमिग्रेशन सर्विसेज के मालिक डेविड अरोड़ा और बिजनेस पार्टनर मनदीप कौर से संपर्क किया था। आरोपियों ने दावा किया कि उनका कनाडा के एम्प्लॉयर से सीधा संपर्क है और वे 3-4 महीने में वर्क परमिट दिलवा देंगे। उनका सौदा 40 हजार कनाडाई डॉलर में तय हुआ। आरोपियों ने पंजीकरण के नाम पर उनसे 25 हजार नकद लिए और उसके बाद फाइल प्रोसेस करने के नाम पर अलग-अलग तारीखों में चेक के जरिए कुल 36,89,500 रुपये ऐंठ लिए। संवाद
पीडीएफ भेज थमा दिए फर्जी दस्तावेज
पीड़ित का आरोप है कि पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें ईमेल और व्हाट्सएप पर दस्तावेजों की पीडीएफ फाइलें भेजीं। जब शक होने पर जांच की गई तो पता चला कि आरोपियों द्वारा दी गई लेबर मार्केट इम्पैक्ट असेसमेंट,अपॉइंटमेंट लेटर और बैंक डिपॉजिट के कागजात पूरी तरह फर्जी थे। आरोपियों ने एम्प्लॉयर का नाम-पता भी यह कहकर छुपा लिया कि यह उनकी सुरक्षा के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें