फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाइक सवार युवक के बैग से मिले 32 दुलर्भ कछुए

Thu, 03 Sep 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान मिले कछुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। वन्य जीवों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और वन्य जीव विभाग बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक बाइक सवार युवक से 32 दुर्लभ कछुए बरामद किए गए हैं। इनमें 22 इंडियन स्टार टॉरटोइज और 10 ब्लैक पॉन्ड टर्टल शामिल हैं।
वन्य जीव विभाग निरीक्षण लीलू राम ने बताया कि मंगलवार देर रात बजे पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान ईएचसी गुरदीप ने बाइक पर एक व्यक्ति को बैग लेकर जाते हुए देखा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम आनंद मार्केट निवासी आयुष सैनी बताया। आयुष अपना बैग और बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें कछुए भरे हुए थे। दोनों ही प्रजातियां वन्य जीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों ही प्रजातियों को अवैध रूप से पकड़ना, रखना या इनकी तस्करी करना कानूनन अपराध है। कछुओं की बरामदगी की सूचना वन्य जीव विभाग को दी गई। इसके बाद कलेसर वन्य जीव विभाग के वन्य जीव संरक्षक संजीव कुमार और वन्य जीव रक्षक सुमीत कुमार मौके पर पहुंचे और बरामद कछुओं को विभागीय प्रक्रिया के तहत अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन




पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
मामले में थाना सिटी यमुनानगर में आरोपी आयुष सैनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 2, 9, 39, 42, 44, 49B, 50, 51 और 57 लगाई गई हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें