फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण व मारपीट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अपहरण व मारपीट के मामले में गत दिवस सीआईए-नारायणगढ़ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश कुमार उर्फ भानू निवासी मुलाना को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मान सिंह निवासी शहजादपुर जिला अंबाला ने 22 फरवरी को थाना शहजादपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 फरवरी को किन्हीं अज्ञात 7/8 आरोपियों ने उसे व उसके दोस्तों को मारपीट कर उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और विक्रम उर्फ विक्की का अपहरण कर लिया। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले की जिम्मेदार सीआईए-नारायणगढ़ को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें