फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर शिक्षा प्रणाली वहीं जिसमें युवाओं को संस्कृति से जोडने के गुण निहित हों : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर शिक्षा प्रणाली वही जिसमें युवाओं को संस्कृति से जोड़ने के गुण निहित हों : विज
विज्ञापन

फोटो नंबर : 3 से 5
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया 8वां दीक्षांत समारोह, मंत्री अनिल विज ने 425 विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्रियां
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कैंट के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में 425 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की। इनमें से 180 डिग्रियां एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमकॉम, एमए इतिहास, एमए अर्थशास्त्र, एमए अंग्रेजी, हिंदी व पंजाबी के विद्यार्थियों को प्रदान की गईं जबकि स्नातक स्तर की 245 डिग्रियां बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए व मास कम्यूनिकेशन के विद्यार्थियों को प्रदान की।
विज्ञापन

डिग्रियां हासिल करने वाले सभी विद्यार्थी भारतीय वेशभूषा में डिग्रियां लेने आए थे, वहीं कॉलेज स्टाफ भी भारतीय वेशभूषा में ही नजर आया। बता दें कि मंत्री विज पहले ही दीक्षांत समारोह में गाउन पहनने की पाश्चात्य परंपरा का विरोध कर चुके हैं। इससे पूर्व उन्होंने कार्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया। विज ने कहा कि संस्कार रहित शिक्षा कभी भी समाज व देश के हित में नहीं हो सकती। बेहतर शिक्षा प्रणाली वही हो सकती है, जिसमें युवाओं को देश की संस्कृति व मिट्टी से जोड़ने के गुण निहित हों। उन्होंने कहा कि वे छात्र जीवन से ही अंग्रेजी वेशभूषा में आयोजित किए जाने वाले दीक्षांत समारोह के विरोध में रहे हैं और उन्हें प्रसन्नता है कि उनकी मांग पर पूरे प्रदेश के सभी संस्थानों पर अब भारतीय वेशभूषा में दीक्षांत समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 में राजकीय विद्यालय के भवन में ही 150 विद्यार्थियों के साथ इस महाविद्यालय की स्थापना की गई थी, जिसमें आज 3200 से अधिक विद्यार्थी अलग-अलग संकायों में गुणात्मक शिक्षा हासिल कर रहे हैं। प्रिंसिपल पूनम वत्स ने कॉलेज की उपलब्धियों का जिक्र किया। मौके पर एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, डीएसपी अनिल कुमार, तहसीलदार राजेश पूनिया, सिविल सर्जन संत लाल, कैंटोनमैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अजय बवेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें