अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। डेरामुखी को दोषी पाए जाने पर खराब हुए माहौल के मद्देनजर पुलिस व केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की टुकड़ी ने शनिवार रात कैंट के बाजारों से फ्लैग मार्च निकाली।
फ्लैग मार्च में निकलसन रोड से आरंभ हुआ जोकि बजाजा बाजार, सौदागर बाजार, सब्जी मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, हलवाई बाजार, कबाड़ी बाजार आदि क्षेत्रों से होते हुए राय मार्केट की तरफ बड़ा। फ्लैग मार्च में डीएसपी सुरेश कौशिक के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहे। इस दौरान दुकानदारों व लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने का आह्वान किया गया और उन्हें संयम बरतने की बात कही गई। दूसरी ओर शनिवार को दिनभर जिले में शांति का माहौल कायम रहा। कहीं पर भी किसी तरह की कोई छुटपुट घटना की सूचना तक नहीं मिली। पुलिस द्वारा रात के समय भी विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिय गया है और रात्रि के समय भी सड़कों पर नाकों के अलावा संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस की नजर रहेगी। बता दें कि सुबह सभी नाम चर्चा घरों को बंद करने के बाद अब वहां पर भी पुलिस द्वारा निगरानी पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है।