फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

---दो समाचार---

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगी के आरोपी भाजपा नेता व भाजपा अनुसूचित जाति खंड बराड़ा प्रधान अनिल जौहर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उसपर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। जो एफआईआर दर्ज हुई है वह राजनीति के चलते दर्ज कराई गई है। उन्होंने यमुनानगर निवासी कोमल कुमार से नौकरी के नाम पर पैसा नहीं लिया है। उल्टे उसने कोमल कुमार से दो लाख रुपये लेने हैं। कोमल कुमार ने एयरटेल कंपनी की डिस्ट्री ब्यूटरशीप के लिए उनसे दो लाख रुपये लिए थे। लेकिन उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर शीप नहीं दी। भाजपा नेता व अनुसूचित जाति खंड बराड़ा प्रधान अनिल जौहर ने कहा कि उन्होंने खुद बैंक में नौकरी लगने के लिए राजीव व प्रवीण को 9 लाख दिए थे जिसमें उन्होंने राजीव व प्रवीण की शिकायत की थी। उस में कोमल व दो अन्य लोगों ने झूठी गवाही देनी चाहिए थी। इसी मामले को लेकर कोमल कुमार ने उनके खिलाफ झूठी गवाही दी थी।
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में 4 लाख की चोरी
बराड़ा। कस्बा में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दुकान से लाखों रुपये की उपकरण व हजारों की नकदी पर चोर हाथ साफ कर गए। जानकारी के अनुसार बराड़ा के रहने वाले मयंक की दुकान कस्बा के मुख्य बाजार में स्टार मोबाइल गैलरी के नाम से है। चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर दुकान से करीब चार लाख रुपये की कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए। जिसमें 31 मोबाइल, एक लेपटाप, एक एलसीडी व गुल्लक में रखी हजारों की नकदी चुरा ली। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें