मुलाना। चंडीगढ़ में हो रहे मिसेज पंजाब ऑडिशन में साहा की रजनी वर्मा ने टॉप 25 में जगह बना ली है जिससे रजनी के घर व पड़ोसियों ने खुशी जाहिर की है। रजनी वर्मा का पैतृक गांव मुलाना हैं जबकि उनकी ससुराल साहा गांव में हैं। क्षेत्र के लोग रजनी के टॉप 25 में पहुंचने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। लुधियाना में गत दिनों पांच शहरों से चुनी गई 70 महिलाओं में से केवल 25 को फिनाले के लिए चुना गया था। रजनी वर्मा ने चंडीगढ़ में हो रहे मिसेज पंजाब के ऑडिशन के प्रथम चरणों को क्लियर किया और अब कड़े मुकाबले में रजनी वर्मा ने टॉप 25 में अपनी जगह बना कर साहा का नाम रोशन किया है। मिस पंजाब प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि इस मौके पर मिस वर्ल्ड पंजाबन एक्ट्रेस मनप्रीत कौर, मिस इंडिया चंडीगढ़ अदिति शर्मा, सिंगर विरासत संजू व बॉलीवुड स्टार परिणति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा ने निर्णायकों की भूमिका अदा की है।