शहजादपुर। संदिग्ध परिस्थितियों एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने महिला की ससुराल वालों पर उसे तंग करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला के भाई धीरज वर्मा निवासी माजरा पावंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन सोनिया की शादी वर्ष 2014 में मार्च महीने में शहजादपुर के रहने वाले रवि वर्मा के साथ कि थी। शादी में अपने हैसियत के अनुसार खर्च किया था। लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले उसे परेशान करते रहे। उन्होंने बताया कि बीते दिनों उनके पास फोन आया कि सोनिया की हालत खराब है और उसे अस्पताल ले जा रहे हैं, जबकि कुछ देर के बाद फोन आया कि पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है और सोनिया की मौत हो चुकी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ससुराल वाले सोनिया को नींद की गोलियां देते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।