फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते से झेल रहे पेयजल समस्या, भड़के लोगों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पीने का पानी नहीं मिला तो लोगाें ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुलाना। पिछले एक हफ्ते से जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पीने के पानी की सप्लाई न होने के चलते सोमवार सुबह मुलाना के वार्ड दस के लोगों ने सरकार व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि उन्हें इस चिलचिलाती गर्मी में भी बिना पानी के रहना पड़ रहा हैं। यदि हालत ऐसे ही रहे तो बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। लोगों का कहना है कि यदि समस्या का समाधान जल्द न किया गया, तो कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
स्थानीय निवासियों में मास्टर सुशील, दर्शन लाल, पंच राम लाल सैनी, शारदा देवी, नंदनी, जीवन सहगल, कृष्णा देवी, राकेश, प्रोमिला सहगल ने बताया कि गर्मी के शुरू होते ही पानी की किल्लत शुरू हो गई थी, परंतु पिछले एक हफ्ते से तो घरों में पानी पहुंचना ही बंद हो गया है। इसके कारण घर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का बुरा हाल है। पीने के लिए दुकान से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। यह स्थिति एक सप्ताह से लगातार बनी है, जबकि इससे लोगों के अन्य काम भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। कई घंटे तो पीने के पानी का इंतजाम करने में ही बीत जाते हैं। कामकाज पर असर पड़ रहा है, जबकि आफिस पहुंचने में भी देरी हो जाती है। लोगों का कहना है कि इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी समस्या बताई गई है, लेकिन बावजूद इसके कोई सुनने को तैयार नहीं है। अधिकारी मात्र आश्वासन देकर टाल रहे हैं, जबकि हफ्ता भर हो चुका है, समस्या की ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने कहा कि यदि समस्या का समाधान जल्द न हुआ, तो कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने मुझे कोई शिकायत सौंपी है। मैं अभी मुलाना के सरपंच से इसकी जानकारी लेता हूं और जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
- दर्शन लाल, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें