अंबाला कैंट। बैंक रोड के निकट बाइक सवार दो युवकों ने शनिवार को दिनदिहाड़े एक महिला शिक्षक से हजारों की नगदी से भरा पर्स छीन लिया और फरार हो गए।
पीड़ित महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुुआयना कर जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार लालकुर्ती निवासी मंजीत कौर एसडी कन्या स्कूल में अध्यापिका है। वह शनिवार को स्कूल से 30 हजार रुपये पर्स में डालकर पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा करवाने जा रही थी।
बैंक रोड पर अचानक बाइक सवार दो युवकों ने पता पूछने के बहाने महिला को रोक लिया। इस दौरान अचानक बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला से बैग छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन सड़क सुनसान होने से युवक भागने में कामयाब हो गए। उधर, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।