अंबाला सिटी। कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को भी शहर से 17 और चौड़मस्तपुर से नौ मामले सामने आए हैं। जबकि इसके अलावा बराड़ा से तीन और अंबाला कैंट से एक मामला सामने आया हैं। कोरोना से 9 मरीज ठीक भी हुए हैं। अभी तक की आंकड़ों की बात करें जिले में 43 हजार 310 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि इसमें से 42 हजार 585 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। अब जिले में 183 सक्रिय मामले हो गए हैं। जिनकी संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ डॉक्टर कुलदीप सिंह ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।