फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लूटपाट गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। नारायणगढ़ सीआईए ने ब्राह्मण माजरा गांव में हुई लूटपाट के मामले में 3 और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में भूपेंद्र सिंह उर्फ रिंकू, प्रिंस, लवदीप उर्फ लबु, रजत बलू और देवेंद्र सिंह उर्फ बब्बू शामिल हैं। शुभम ने 12 सितंबर को मुलाना में शिकायत दर्ज कराई थी। 12 सितंबर को शुभम और उनके साथी को गांव के पास हथियार से बंधक बनाकर लूटा गया। आरोपी मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, सोने की बाली और नोजपिन लूटकर फरार। सीआईए टीम ने 6 अक्तूबर को तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड में लूटी गई चीजें, हथियार बरामद किए जाएंगे और अन्य साथियों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें